फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून से शुरू हो सकेगी लखनऊ-दिल्ली को उड़ान

Fri, 23 Feb 2018 02:40 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भदासना हवाई पट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदासना हवाईपट्टी से दिल्ली और लखनऊ के लिए अब जून से ही उड़ान भरी जा सकेंगी। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की टीम ने मार्च या अप्रैल से अंदर की व्यवस्थाएं पूरी करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। तकनीकी टीम की सहायक महा प्रबंधक का तर्क है कि गुणवत्ता केसाथ काम पूरा करने में तीन महीने लगेंगे। उसी के बाद यह संकेत मिले हैं। एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की सात सदस्यीय तकनीकी टीम महाप्रबंधक वीके शर्मा के साथ दो दिन तक मुरादाबाद में रुकी थी।
विज्ञापन


इस टीम ने विस्तार से समीक्षा की और यहां के प्रशासनिक, अग्निशमन और पीडब्लूडी केअफसरों के साथ विस्तार से समीक्षा की। उसी के बाद तय किया है कि हवाई पट्टी के अंदर के सभी कामों को तेजी से कराएं तो भी तीन महीने लग जाएंगे। हालांकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय का दबाव है कि अप्रैल से विमान उड़ने शुरू हो जाएं लेकिन काम की अधिकता की वजह से सरकार की ओर से निर्धारित समय सीमा केअंदर काम किया जाना संभव नहीं है। अभी तक तो यह तय नहीं हो सका है कि अंदर के काम राइट्स करेगी या फिर कोई और संस्था।

हवाईपट्टी केअंदर ये काम होंगे- टर्निंग प्वाइंट पर हवाई पट्टी की वीआईपी लॉज की दिशा में रनवे की चौड़ाई डेढ़ मीटर बढ़ेगी। फायर ब्रिगेड सिस्टम के साथ आफिस भी। वाच टावर, रात्रि के समय विमान के उड़ान भरने और उतरने के लिए लाइटिंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

हवाई पट्टी और आसपास केएक किलोमीटर दूर तक पेड़ कटवाने के निर्देश एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की टीम ने जिला प्रशासन को दिए हैं। टीम ने इन सभी काम को एक महीने में पूरा कराने को कहा है।

पीडब्लूडी बनाएगी 1200 मीटर लंबी सड़क- जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के बीच तय हुा है कि पीडब्लूडी हवाईपट्टी से मुख्य मार्ग तक 1200 मीटर लंबी फोरलेन का निर्माण एक महीने में करेगी। इस निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस रकम के लिए पीडब्लूडी ने डीएम से माध्यम से सड़क निर्माण के लिए धनराशि मांगी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें