कांठ। चंदौसी के एफआर इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांठ के पट्टी मौढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा। छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया है।
छात्रों विद्यालय के खेल शिक्षक पदम सिंह के निर्देशन में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। उन्होंने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप अंडर 17 जूनियर वर्ग की ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 11वीं के छात्र दीक्षित ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में, नकुल चौहान ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में, अभिजीत विश्नोई ने 65 किलो, दीपांशु ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता और अंडर 19 सीनियर वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में 12वीं के छात्र लक्की कुमार ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हांसिल किया। खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया की मंडलीय कुश्ती में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 31 अगस्त से चार सितंबर तक गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को इन विजयी छात्रों के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य मदन सिंह ने सभी का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर निशिकांत पाठक, हरीशचंद्र तिवारी, दीपक सिंह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, पीतांबर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अतवीर सिंह त्यागी, अखिलेश कुमार विश्नोई, सुंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि रहे।