फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिल्ली के पांच तीर्थयात्री हादसे में घायल, दो गंभीर

Mon, 16 Mar 2026 11:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कुंदरकी धर्मपुर कला रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ संवाद
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर रामनगर ( बरेली) से दर्शन कर दिल्ली को लौट रहे पांच जैन तीर्थ यात्रियों की कार कुंदरकी धर्मपुर कला सड़क पर ग्राम महमूदा नगला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कार से दिल्ली के शाहदरा निवासी कपड़ा कारोबारी मुकेश जैन, संजय जैन, सर्वेश जैन, सचिन जैन और दीपांशु जैन को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना मिलने पर डायल 112 भी मौके आई जिसके 108 एंबुलेंस के पायलट उदय पाल सिंह और ईएमटी मुकेश कुमार ने घायल तीर्थ यात्रियों को कुंदरकी सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल संजय जैन और सचिन जैन को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया जिनको टीएमयू में भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी हादसे की जानकारी ली है लेकिन टक्कर मारने पर ट्रक चालक फरार होना बताया गया है जिसकी पुलिस ने खोजबीन कर रही है।
संजय के चेहरे पर आए कई टांके, टांग भी फ्रैक्चर
ट्रक की टक्कर से लगने के बाद कार को अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताते हैं कि कार के एयरबैग खुलने से कई तीर्थयात्रियों की जान बची है। डॉ नवल किशोर ने बताया कि घायल संजय जैन के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं जिसके चलते अनेक टांके भी लग गए हैं। साथ ही बायीं टांग में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा सचिन जैन के बायीं टांग और हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका है जिनको बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जैन तीर्थयात्रियों की मदद को पहुंचे कुंदरकी के लोग
सड़क हादसे में घायल जैन तीर्थयात्रियों को पहले कुंदरकी सीएचसी पर भर्ती कराया तभी कुंदरकी निवासी व्यापारी धीरज जैन के साथ कई लोग हादसे के बारे जैसे ही पता चला तो वह दौड़कर सीएचसी पर आए और सभी घायल जैन तीर्थयात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

कुंदरकी धर्मपुर कला रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें