फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगा स्नान को गए पांच लोगों की डूबने से मौत, दो लापता

Mon, 10 Jun 2019 03:41 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा/गजरौला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अमरोहा में गजरौला के बृजघाट पर गंगा में मुंडन संस्कार को गए परिवार के सात लोग गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंच गए। 5 लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि 20 वर्षीय गौतम और परिवार का ही 16 वर्षीय धर्मेंद्र नहीं मिल पाए। 
विज्ञापन


गोताखोर लगातार डूबे युवकों की तलाश कर रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। डूबने वाले लोग हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर के रहने वाले हैं। गंगा से तलाश के दौरान गोताखोरों द्वारा बाहर निकाले गए 21 वर्षीय बंटी, 18 वर्षीय संजीव, 20 वर्षीय विपिन, 19 वर्षीय मनोज और 17 वर्षीय सचिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें