अमरोहा में गजरौला के बृजघाट पर गंगा में मुंडन संस्कार को गए परिवार के सात लोग गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गए। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंच गए। 5 लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि 20 वर्षीय गौतम और परिवार का ही 16 वर्षीय धर्मेंद्र नहीं मिल पाए।
गोताखोर लगातार डूबे युवकों की तलाश कर रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। डूबने वाले लोग हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर के रहने वाले हैं। गंगा से तलाश के दौरान गोताखोरों द्वारा बाहर निकाले गए 21 वर्षीय बंटी, 18 वर्षीय संजीव, 20 वर्षीय विपिन, 19 वर्षीय मनोज और 17 वर्षीय सचिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।