फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएवाई : मकानों के आवेदन के लिए 5 दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास विकास के मकानों का आवेदन करने की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष रह गए हैं। निम्न आय वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं कराया है वह 15 अक्तूबर तक सिविल लाइंस स्थित इंडसइंड बैंक या आनलाइन माध्यम से आवेदन करा सकते हैं। योजना के तहत निम्न आय वर्ग के परिवारों को साढ़े तीन लाख रुपये में मकान मिलेंगे। कर्ज की रकम उन्हें तीन साल में लौटानी होगी। इस बार सरकार पीएमएवाई के मकानों में बिजली कनेक्शन करवाकर नहीं देगी। लाभार्थियों को मकानों में कनेक्शन स्वयं कराने होंगे।
विज्ञापन

मकानों के निर्माण में होने वाला खर्च बढ़ने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। साथ ही लाभार्थियों को किश्त भी पहले से कुछ ज्यादा चुकानी होगी। दरअसल मकान निर्माण में साढ़े चार लाख रुपये की लागत बढ़कर 6 लाख रुपये हो गई है। सरकार ने सब्सिडी की रकम नहीं बढ़ाई है इसलिए लाभार्थियों को अब ढाई लाख रुपये के स्थान पर साढ़े तीन लाख रुपये चुकाने होंगे। मुरादाबाद सहित प्रदेश के 19 जिलों में मकानों की बुकिंग चल रही है। आवास विकास शहर में 240 मकान नए मकान उपलब्ध कराएगा, जबकि 288 मकान पहले से निर्माणाधीन हैं।
योजना के तहत घर खरीदने पर सरकार सब्सिडी देती है। जो 2.50 लाख रुपये तक होती है। इसके अतिरिक्त शेष रकम लाभार्थी को किश्तों के रूप में निश्चित समयावधि में लौटानी होती है। जिसके लिए तीन साल का समय तय किया गया है। मकान का कारपेट क्षेत्रफल 22.77 वर्गमीटर व सुपर एरिया 34.07 वर्गमीटर होगा। आवेदन के लिए लोग 100 रुपये में पंजीकरण पुस्तिका खरीद सकते हैं। इसके बाद पांच हजार रुपये पंजीकरण धनराशि के साथ इन्हें उसी बैंक में जमा किया जाएगा। जहां से आवेदन खरीदेंगे। आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता पवन वर्मा ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित बैंक में जाकर लोग लगातार आवेदन करा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए आवास विकास परिषद के संपत्ति कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन वर्गों के लोगों को ही मिलेगा लाभ
1. आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) - परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
2. निम्न आय वर्ग - परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
3. झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोग
इस तरह करें आवेदन
सबसे पहले पीएमएवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। यदि आप उपरोक्त किसी वर्ग से संबंध रखते हैं तो होम पेज पर दिए गए सिटीजन असेसमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद चेक आधार/वीआईडी नंबर एग्जिस्टेंस वाला पेज खुल जाएगा। यहां पहले कॉलम में आधार नंबर दर्ज करें, दूसरे कॉलम में आधार पर लिखा अपना नाम दर्ज करें। इसके बाद आवेदन फार्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई अपनी पूरी जानकारी भर दें। सभी जानकारी भरकर कैप्चा कोड डालने के बाद अपने फार्म को सबमिट करें। इस आवेदन फार्म का शुल्क 100 रुपये है और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पांच हजार रुपये बैंक में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
1. पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी)
2. पते का प्रमाण
3. आय का प्रमाण (फार्म 16, बैंक खाते की जानकारी, नवीनतम आईटी रिटर्न)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें