फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीण के घेर में अचानक आग लगने से पांच पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव दरियापुर में बृहस्पतिवार की आधी रात को ग्रामीण के घेर में अचानक आग लग गई, जिससे पांच पशुओं की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई। वहीं घेर में रखा भूसा, लकड़ी, उपलों के बिटोरे सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गांव दरियापुर के रहने वाले ओमपाल सिंह पुत्र नन्हें का घेर है। बृहस्पतिवार की रात ओमपाल सिंह और उनके परिजन घर में सोए हुए थे। आधी रात के बाद अज्ञात कारणों के चलते घेर में अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही आग ने विक्राल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़ पड़े, उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घेर में बंधे दो बैल, एक गाय, एक बछिया, एक भैंस की दम घुटने और झुलसने मौत हो चुकी थी। इसी के साथ करीब 40 क्विंटल भूसा, छप्पर, उपलों का बिटौरा, लकड़ी, बिस्तर आदि सामान भी जलकर राख हो चुका था। शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम ने नुकसान का आंकलन किया और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह सैनी और भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमीचंद्र सैनी ने बताया कि आग से ओमपाल का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें