फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट प्रकरण में अदालत में उपस्थित हुए सपा के तीन विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट के बारह साल पुराने हरिद्वार हाईवे जाम व प्रदर्शन करने के मामले में मंगलवार को सपा के तीन विधायकों समेत पांच आरोपी अदालत में उपस्थित हुए, जबकि अमरोहा विधायक व पूर्व मंत्री महबूब अली ने अपने अधिवक्ता के जरिये अदालत में हाजिरी माफीनामा दाखिल कराया है। कोरोना काल के चलते इस मामले में मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब बारह नवंबर को इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

जनवरी 2008 में छजलैट थाने में रामपुर के सांसद व पूर्व मंत्री आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर विधायक हाजी नईमुल हसन, नगीना विधायक मनोज पारस, अमरोहा विधायक महबूब अली, मुरादाबाद के पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति और डीपी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उस वक्त आजम खां अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। छजलैट थाने के सामने पुलिस ने उनकी कार रुकवा कर चेकिंग की थी। जिस के विरोध में आजम खां थाने के सामने ही सड़क पर बैठ गए थे।
इस मामले की जानकारी मिलने पर मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जनपदों से भी सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और जाम लगाकर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने तफ्तीश पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश एडीजे- 2 की अदालत में चल रही है। सीतापुर जेल में बंद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की फाइल व अन्य आरोपियों की फाइल पृथक कर दी गई है। मंगलवार को पिता पुत्र की फाइल को छोड़कर अन्य आरोपियों की फाइल पर सुनवाई होनी थी। मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर विधायक हाजी नईमुल हसन, नगीना विधायक मनोज पारस, पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष राज कुमार प्रजापति और डीपी यादव अदालत में उपस्थित हुए। जबकि अमरोहा विधायक महबूब अली ने अपने अधिवक्ता के जरिये हाजिरी माफीनामा कोर्ट में दाखिल कराया। कोरोना काल के चलते मंगलवार को केवल जरूरी कार्य ही हो सके। इस केस में सुनवाई नहीं हो पाई। सरकार की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता मुनीष भटनागर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें