फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहले पति ने महिला के पेट में चाकू मारा, घायल

Mon, 11 Aug 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी के मकरंदपुर गांव में हमलावर द्वारा छोड़ा गया चाकू-संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलारी । मकरंदपुर गांव में रविवार देर रात घर में अकेली सो रही महिला के पेट में उसके पहले पति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। झांसी जिला निवासी शादीशुदा महिला ने सालभर पहले मकरंदपुर के एक युवक से शादी कर ली थी। पत्नी से नाराज पहले पति ने गुस्से में आकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
झांसी जिले के थाना मऊ रानीपुर अंतर्गत रोनी गांव निवासी कमलेश गुरुग्राम में ठेकेदार के अधीन पेंटिंग का काम करता है। बिलारी के मकरंदपुर गांव निवासी रनवीर उर्फ नन्हें भी गुरुग्राम में ही पेंटिंग का काम करता है। पता चला है कि एक साथ काम करने के दौरान कमलेश और रनवीर में दोस्ती हो गई। इस दौरान कमलेश की पत्नी रोशनी से रनवीर की नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

रनवीर उर्फ नन्हें की पहली पत्नी प्रभा की दो साल पहले मृत्यु हो जाने के बाद रनवीर के दोनों बेटे अपनी ननिहाल में रह रहे हैं। लगभग एक साल पहले रोशनी को रनवीर गुरुग्राम से अपने गांव मकरंदपुर ले आया। पता चलने पर कमलेश ने थाना बिलारी में रनवीर के खिलाफ शिकायत दी। बिलारी पुलिस द्वारा बुलाने पर रोशनी ने साफ कह दिया कि वह अपनी मर्जी से रनवीर के साथ आई है और रनवीर ही अब उसका पति है।
कमलेश से पैदा दोनों बेटों को भी रोशनी कमलेश के पास ही छोड़ आई। शनिवार देर रात लगभग नौ बजे रनवीर निकट के धर्मपुर कलां गांव के मेडिकल स्टोर से अपनी बीमार मां की दवा लेने गया था। इस दौरान घर पर रोशनी अकेली थी जो अंदर कमरे में सो रही थी। रनवीर उर्फ नन्हें की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है रोशनी का पहला पति झांसी जनपद के थाना मऊ रानीपुर के रोनी गांव निवासी कमलेश देर रात उसके घर में घुस आया और पत्नी रोशनी के पेट में चाकू मारकर उसपर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

पता चला है कि रोशनी की चीख निकलने पर कमलेश चाकू कमरे में ही छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

बिलारी के मकरंदपुर गांव में हमलावर द्वारा छोड़ा गया चाकू-संवाद- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें