ठाकुरद्वारा। एक ग्रामीण से मोबाइल कंपनी का मैनेजर बताकर कर उसका एयर वाई-फाई रिचार्ज करने के नाम पर 3200 रुपये की ठगी कर ली। गांव नंगलिया नारायण निवासी राकेश कुमार ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने दिसंबर 2024 में अपने घर पर एक मोबाइल कंपनी का एयर बाय फाइबर लगवाया था। एक व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर मैसेज डालकर अपने को कंपनी का टेक्नीशियन मैनेजर बताया। उसने उससे एयर फाइबर को रिचार्ज कराने के लिए उसके बताए बैंक खाते में 3200 रुपये डालने को कहा। जिस पर उसने दो बार में बताए गए बैंक खाते में 3200 रुपये डाल दिए। लेकिन उसका एयर फाइबर रिचार्ज नहीं हुआ। फिर जब उसने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने उसके मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। उसने इस बारे में कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। राकेश कुमार ने पुलिस से ठगी करने के आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।