फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टूटी सड़क बनाओ.. फिर मिलेगी आगे की परमिशन

Fri, 02 Jun 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Road
विज्ञापन
अभी फव्वारा चौक से लोकोशेड तक सीवर के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत हुई नहीं कि एलएंडटी कंपनी स्टेशन रोड पर सड़क खोदने की परमिशन लेने पहुंच गई। एलएंडटी की सुस्ती ने दिल्ली रोड को पिछले 21 दिन से जाम में झोंक रखा है।
विज्ञापन


कंपनी के इस रवैय्ये से पुलिस और जल निगम भी खफा है। दोनों ने कंपनी को फटकार लगाते हुए दो टूक कह दिया है कि फव्वार से आगे स्टेशन रोड पर कपूर कंपनी तक सीवर डालने की अनुमति तभी दी जाएगी जब लोकोशेड तक खोदी गई सड़क को कंपनी दुरुस्त कर दे।

लोकोशेड से फव्वारा तक का काम बीच में ही छोड़कर आगे स्टेशन रोड पर खुदाई करने की तैयारी कर चुकी एलएंडटी कंपनी को जल निगम ने सड़क खोदने की परमिशन देने से इंकार कर दिया है। जल निगम ने कहा है कि कंपनी फव्वारा से लोकोशेड तक का काम तय वक्त में नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


जिसकी वजह से लोकोशेड पुल पर पिछले 21 दिन से ट्रैफिक रेंग रहा है। कंपनी ने दावा किया था कि वह 20 मई की रात तक लोकोशेड से लेकर फव्वारा चौक तक सीवर का काम निपटाने के साथ ही सड़क भी बनाकर तैयार कर देगी। लेकिन कंपनी अभी तक यह काम नहीं कर सकी है।

दरअसल लोकोशेड पुल से कटघर तक तीन चरणों सीवर पाइप लाइन बिछनी है। पहले चरण में फव्वारा तिराहा से लोकोशेड पुल तक 355 मीटर सीवर लाइन बिछा दी गई है। लेकिन अभी तक सड़क का काम अधूरा पड़ा है। सीवर डालने को 335 मीटर सड़क तोड़ी गई थी लेकिन अभी महज 180 मीटर में ही पत्थर डाले गए हैं।

अधूरा काम बीच में ही छोड़कर कंपनी ने दूसरे चरण में फव्वारा तिराहा से कपूर कंपनी तक सीवर के लिए खुदाई की तैयारी कर ली। गुरुवार को कंपनी के अधिकारी इसकी परमिशन लेने के लिए जल निगम दफ्तर पहुंचे। लेकिन जल निगम के अधिकारियों ने उन्हें परमिशन देने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें