फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी के पिलर से टकराया मालगाड़ी का गेट, पांच ट्रेनें लेट

Fri, 02 Jun 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-नजीबाबाद रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह स्योहारा स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी के डिब्बे का गेट फुट ओवर ब्रिज (आरओबी) के पिलर से टकरा गया। हादसे में आरओबी का पिलर टेढ़ा हो गया।
विज्ञापन


इसके चलते करीब दो घंटे मुरादाबाद-नजीबाबाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे अकाल तख्त एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें प्रभावित हुई। गुरुवार सुबह सात बजे स्योहारा स्टेशन से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। मालगाड़ी के डिब्बे का एक गेट खुला हुआ था।

जो स्टेशन पर बने आरओबी से टकरा गया। तेज टक्कर के चलते आरओबी का पिलर टेढ़ा हो गया। हादसे के बाद मुरादाबाद नजीबाबाद रूट पर रेल संचालन बंद कर दिया गया। कंट्रोल की सूचना पर पहुंची टीम पिलर की मरम्मत में जुट गई। 9.50 बजे पिलर को सही किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान अकाल तख्त एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों बीच में खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

ये ट्रेनें हुई प्रभावित : अकाल तख्त एक्सप्रेस, कर्मभूमि सुपर फास्ट, राप्ती गंगा एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें