फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पहला पॉजिटिव केस मिला, कैबिनेट मंत्री की भतीजी में कोरोना की पुष्टि

Sat, 21 Mar 2020 12:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव का पहला मामला आया। ये कैबिनेट मंत्री की भतीजी मनीषा है जो रूस से लौटी थीं। खांसी और जुकाम की शिकायत पर उन्हें 3 दिन पहले जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैम्पल भेजा था। आज पॉजिटिव रिपोर्ट आज आ गई है। अभी तक  मुरादाबाद से 8 सैम्पल भेजे गए हैं। 4 निगेटिव और एक पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है।

विज्ञापन


ये मुरादाबाद का पहला मामला है, जिसकी वजह से अधिकारियों में खलबली मच गयी है। उनको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब पूरे क्षेत्र को सैनैटाइज किया जा रहा है। लोगों के मन में दहशत को माहौल है। पुलिस अधिकारी यह भी पता लगा रहे है कि इस बीच वह किस-किस से मिली साथ ही उनसे पूछताछ भी जारी है।
 
भारत में 271 हुई मरीजों की संख्या, आज 35 नए मामले
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है। इन सभी मरीजों में संदिग्ध लोग और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं। आज देश में 35 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें