फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्म मालिक ने पूर्व कर्मचारी के खाते में मंगवा लिए जीएसटी रिफंड के चार करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर बैंक कॉलोनी निवासी हिमांशु ढल ने फर्म मालिक श्रेय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि फर्म मालिक ने उसके नाम से खुलवाए खाते में चार करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड लिया है।
विज्ञापन

हिमांशु ढल ने कोर्ट की मदद लेते हुए मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कटघर के लाजपतनगर निवासी श्रेय कुमार की रामपुर रोड डियर पार्क के पास स्थित क्रिएटिव ब्राॅस नाम की फर्म में 2016 में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हुआ था। हिमांशु का आरोप है कि श्रेय कुमार ने सैलरी देने के लिए उसका कार्पोरेशन बैंक की एकता द्वार शाखा में खाता खुलवा दिया था। इसके बाद चेकबुक पर भी हस्ताक्षर करा लिए थे। बैंक से संबंधित सारे दस्तावेज श्रेय कुमार ने ले लिए लेकिन सैलरी नकद देने लगे थे। हिमांशु का कहना है कि उसने 2019 में नौकरी छोड़ दी। फर्म मालिक से अपने दस्तावेज मांगे तो उन्हें कहा कि कहीं खो गए हैं। इसके बाद हिमांशु कहीं दूसरी जगह काम करने लगे। 30 दिसंबर 2025 को उनके घर जीएसटी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आए और उन्होंने बताया कि उनके खाते में जीएसटी रिफंड के चार करोड़ रुपये आए हैं। इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ तो फर्म स्वामी ने उसका जो बैंक खाता खुलवाया था। उसके जरिए ही फर्जीवाड़ा किया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें