फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में फायरिंग: गोली लगने से 12वीं के छात्र की माैत.. एक जख्मी, पार्किंग को लेकर हुआ दो पक्षों में संघर्ष

Tue, 17 Sep 2024 02:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)

सार

नगलिया आकिल में दो पक्षों में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस दाैरान हुई फायरिंग में एक छात्र की माैत हो गई। पुलिस ने माैके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
रामपुर में छात्र की माैके बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगलिया आकिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के आमने-सामने आने के बाद हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग हुई। इसमें एक प्रधान पक्ष के 12वीं कक्षा के छात्र शानिब (17) की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन


मामले में मृतक पक्ष की ओर से हमला करने वाले पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दो पक्षों में फायरिंग का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है।

गांव निवासी सादिक और नसीम के बीच विवाद चल रहा था। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली  व कार के आमने सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद में सोमवार की रात दो पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


रात में करीब 11 बजे कई लोग सीधे नसीम के घर पहुंच गए, जहां पर इस दौरान फायरिंग व पथराव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में नसीम के 17 साल के बेटे शानिब के गोली लग गई। गोली लगते ही शानिब मौके पर गिर गया।

गोली लगने से बब्बू भी घायल हो गया घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बीच ग्रामीण शानिब को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार अकबर अली उर्फ मलुआ की ओर से चार भाइयों को नामजद करते हुए छह अन्य लोगों को नामजद किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें