फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुंबई के कपड़ा व्यापारी की कार पर फायरिंग, केस दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। मुंबई के कपड़ा व्यापारी की कार पर फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। व्यापारी ने दो बाइकों पर सवार तीन लोगों पर कार को ओवरटेक कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

थाना स्वार (रामपुर) के गांव मुकर्रमपुर निवासी अरमान ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से मुंबई में रहकर कपड़े का व्यापार करता है। हाल ही में वह अपने गांव में आया हुआ है। व्यापारी के अनुसार, 29 नवंबर को वह अपनी पत्नी, बच्चों और मां के साथ कार से दवा दिलाकर मुरादाबाद से घर लौट रहा था। रास्ते में भोजपुर के गांव गणेशपुर के पास ढेला नदी पुल के निकट, बाईपास पर दो बाइकों पर सवार तीन युवकों ने कार ओवरटेक कर फायरिंग की। कार रुकने पर आरोपियों ने उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। अरमान के मुताबिक, हमला करने वाले थाना टांडा के गांव लालपुर निवासी भाई जुनैद व दानिश पुत्र शौकत अली तथा उत्तराखंड के चकरपुर, बाजपुर निवासी फईम उर्फ समद पुत्र कदीर को उसने पहचान लिया। व्यापारी ने बताया कि आरोपियों पर उसका करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये का बकाया है और उनके खिलाफ थाना टांडा में धोखाधड़ी का मुकदमा भी चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचक उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की घटना के समय लोकेशन क्षेत्र में नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें