फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: शराब ठेके पर फायरिंग, दो सेल्समैन को लगी गोली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Fri, 26 Jun 2026 06:53 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित पंडित नगला बाईपास के शराब ठेके पर विवाद के बाद हुई फायरिंग में दो सेल्समैनों को गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद की इसी दुकान में हुई फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र के कमला बिहार में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे कैंटीन संचालक के 75 वर्षीय पिता हीरा लाल ने शराब की दुकान के दो सेल्समैन राकेश और विकास को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी हीरालाल समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर के कमला बिहार निवासी हीरालाल के परिसर में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान संचालित हो रही हैं।

मूंढापांडे के चमरपुरा दान निवासी राकेश और कटघर के कमला विहार निवासी विकास सक्सेना शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। जबकि शराब की दुकान के बराबर में ही हीरालाल के दो बेटे कैंटीन चलाते हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कैंटीन पर कुछ लोगों का हीरालाल के बेटों से झगड़ा हो गया था। जिन लोगों से झगड़ा हुआ था वह सेल्समैन के परिचित थे। जिस कारण दोनों सेल्समैन भी कैंटीन में पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान हीरा लाल अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गए और फायरिंग कर दी।

जिसके छर्रे राकेश और विकास हाथ और पेट में लगे। इस घटना में दोनों सेल्समैन घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल सेल्समैन राकेश के पिता धानसिंह की तहरीर के आधार पर हीरालाल, उसके बेटे सतीश, सतीश के बेटे रोहित, विशाल, सतीश की पत्नी बुधिया, बेटी कामिनी और प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें