फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला में रंजिश में व्यापारी के घर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने समझौते के बाद एक घर पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार रामतलैया निवासी कौशल सक्सेना ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। लाइन पार चाऊ की बस्ती निवासी विशेष और उसके भाई ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी। कौशल सक्सेना ने इस मामले में रामतलैया पुलिस चौकी में शिकायत की थी। आरोपियों ने पुलिस चौकी में लिखित में माफीनामा दे दिया था। कौशल का आरोप है कि इसी रंजिश में 24 अक्तूबर की रात करीब एक से बजे विशेष, उसके भाई अंकुर, पिता राजकुमार और विशेष का फुफेरा भाई घर के बाहर आ गए। आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
इसके बाद दरवाजे पर लात मारीं। इसी बीच तमंचे से भी फायरिंग की गई। पीड़ित ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें