फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पास चली गोली, मचा हड़कंप  

Thu, 28 Apr 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन
पुलिस लाइन मंदिर के पास बुधवार दोपहर बाइक मैकेनिक पर किसी ने फायर झोंक दिया। वारदात के समय मैकेनिक दुकान के बाहर स्टूल पर बैठा था। जबकि दुकान के अंदर कर्मचारी बाइक की मरम्मत कर रहा था। इस घटना में मैकेनिक बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


गोली मैकेनिक के पास से गुजरती हुई पास में खड़ी दवा कारोबारी की कार के अगले शीशे में जा धंसी। इस वारदात से सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि किसी ने गोली चलाने वाले को नहीं देखा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से रामपुर के मिलक के लोहा पट्टी भोला नाथ निवासी जमीर खान चक्कर की मिलक में रहते हैं। पुलिस लाइन मंदिर के पास रवि शर्मा की दुकान में जमीर खान की इंडियन ऑटो सर्विस है। बुधवार सुबह करीब तीन बजे जमीर दुकान के बाहर स्टूल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक फायर की आवाज आई।
विज्ञापन


आवाज सुनकर आस पड़ोस के दुकानदार भी बाहर आ गए। तब पता चला कि पड़ोसी दवा कारोबारी अंबर पाराशर के मकान के बाहर खड़ी कार के अगले शीशे में गोली धंसी हुई थी। इस घटना से सनसनी फैल गई।

लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जमीर ने बताया कि रामपुर में उसका जमीन को लेकर अपने फूफा से विवाद चल रहा है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें