फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित मोहन एक्सरेज में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के गांधीनगर स्थित मोहन एक्सरेज में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हालांकि किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई है लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

रविवार को मोहन एक्सरेज के एमआरआई रूम में रखी एमआरआई मशीन में अचानक शार्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। उस समय एमआरआई रूम में 10 कर्मचारी मौजूद थे। आग से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग की सूचना कर्मचारियों ने तुरंत मोहन एक्सरेज के मालिक को दी। इस पर मालिक ने फौरन दमकल विभाग को फोन किया और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मोहन एक्सरेज के मालिक ने बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का सही अंदाजा दिल्ली से इंजीनियरों की टीम आने के बाद ही लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें