फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रसोई में लगी आग, दंपती और दो बेटियां झुलसीं, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र थाना क्षेत्र के एकता कॉलोनी में मंगलवार दोपहर गैस सिलिंडर लीकेज होने से आग आग गई। आग बुझाने के प्रयास में दपंती और उनकी दो बेटियां झुलस गईं। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एकता कॉलोनी निवासी मोनू फर्म में नौकरी करते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी अंजू रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर खत्म हो गया। पत्नी ने इसकी जानकारी मोनू को दी। घर पहुंचकर मोनू दूसरा सिलिंडर लगाने लगा। उसे लगा कि गैस लीक हो रही है। उसने माचिस जलाकर चेक करना चाहा। इस दौरान सिलिंडर में आग पकड़ ली। इससे रसोई में आग लग गई। जिसमें मोनू, उसकी पत्नी अंजू, बेटी अनन्या और अनामिका झुलस गईं। पड़ोसियों ने किसी तरह चारों को घर से बाहर निकाला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें