फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शॉट सर्किट से घर में लगी आग, भारी नुकसान

Mon, 31 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रविवार की दोपहर नगर के संत शिरोमणि गुरु रविदास धर्मशाला के पास मोहल्ला फकीरगंज में शॉट सर्किट से कैलाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह के घर में आग लग गई। घर की छत पर रखे भूसे और ईंधन में आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें दिखने लगीं।
विज्ञापन

इसके बाद कैलाश सिंह और उनके परिजन आनन-फानन में घर से बाहर निकलने और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी योगेश मलिक, एसएसआई सुभाष धनकड़ आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन यह फैलती ही चली गई। सूचना मिलने पर कांठ के अग्निशमन केंद्र सिरसा से केंद्र प्रभारी केपी सिंह टीम और अग्निशमन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग लगने से ईंधन, पशुओं के चारे का भूसा, एक साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें