फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लेनदेन के विवाद व फायरिंग मामले में एक और आरोपी को पकड़ा

Mon, 31 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। करीब पौने दो माह पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। कांठ के गांव भरतपुर निवासी अनिकेत कुमार ने बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव रामपुर हल्दुआ निवासी परिचित रोहित को कुछ रुपये दिए थे। मांगने पर भी रोहित ने रुपये वापस नहीं किए। सात फरवरी को भरतपुर में एक दावत में रोहित के पिता चंद्रपाल भी आए थे, अनिकेत ने उनसे रुपयों के बारे में कहा तो इसी को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि आठ फरवरी को रोहित पक्ष के लोग अनिकेत के घर भरतपुर पहुंचकर फायरिंग की थी। पुलिस इस मामले में चंद्रपाल को पहले जेल भेज चुकी है। अब रविवार को सुनील उर्फ मुन्ना उर्फ पहाड़ी का नाम भी विवेचना में प्रकाश में आने पर उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें