फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सोनकपुर स्टेडियम के जूडो हॉल में लगी आग, गद्दे जले, पाया काबू

Tue, 26 Apr 2022 12:45 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

सोनकपुर स्टेडियम से धुआं उठने लगा। स्टेडियम में अभ्यास के लिए खिलाड़ी पहुंचे तो वह घबरा गए। धुएं का गुब्बार होने के कारण आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भी स्टेडियम में एकत्र हो गए।
विज्ञापन
स्टेडियम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में मंगलवार सुबह पांच बजे करीब नेताजी सुभाष चंद्र बोस (सोनकपुर) स्टेडियम के जूडो हॉल में अचानक आग लग गई। इससे हॉल के अंदर रखे गद्दे जल गए। पूरे हॉल और बाहर

विज्ञापन

परिसर में काफी धुआं भर गया। स्टेडियम में तैनात होमगार्डों ने फौरन दमकल और क्रीड़ाधिकारी को फोन किया। साथ ही स्टेडियम परिसर में लगे सबमर्सिबल पंप में पाइप लगाकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।

मंगलवार सुबह सोनकपुर स्टेडियम से धुआं उठने लगा। स्टेडियम में अभ्यास के लिए खिलाड़ी पहुंचे तो वह घबरा गए। धुएं का गुब्बार होने के कारण आसपास के मकानों में रहने वाले लोग भी स्टेडियम में एकत्र हो गए। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके चलते खेलों का अभ्यास प्रभावित रहा, हालांकि गनीमत रही कि किसी खिलाड़ी या स्टाफ को कोई हानि नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि रात से स्टेडियम में लाइट नहीं आ रही थी। सुबह पौने पांच बजे लाइट आई तो शार्ट सर्किट हो गया। सुबह सात बजे तक व्यवस्थाएं सामान्य हो गईं। जूडो की प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों के लिए नए गद्दों का इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें