जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। टीम ने समय रहते काबू कर लिया।
मुरादाबाद में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में टीडीआई सिटी के पास अपार्टमेंट में सोमवार सुबह एक फ्लैट में आग लग गई। आग की जानकारी से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
रामगंगा विहार पुलिस में टीडीआई सिटी के पास बने आकाश मेघदूतम अपार्टमेंट की छठी मंजिल के फ्लैट-106 में आशीष गुप्ता रहते हैं। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बेड रूम में शार्ट सर्किट से आग सुलग गई। जैसे ही आग लगी तो परिजनों ने शोर मचा दिया।
आसपास के रहने वाले लोग आ गए। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। टीम ने समय रहते काबू कर लिया।