फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर: हार्डवेयर के गोदाम में लगी भीषण आग, तीन दमकल कर्मी समेत सात लोग झुलसे

Sat, 31 Oct 2020 04:05 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज़ एजेंसी, हसनपुर
विज्ञापन
गोदाम में आग बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के नगर हसनपुर में बीच बाजार स्थित हार्डवेयर प्लाईबोर्ड, पेंट आदि के गोदाम में अचानक आग लग गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में तीन दमकल कर्मी समेत सात लोग झुलस गए। जिसमें एक फायर स्टेशन प्रभारी व चार मजदूर शामिल हैं। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला रहरा अड्डा निवासी कुलदीप अग्रवाल उर्फ टीटू की कुमार ट्रेडर्स के नाम से हार्डवेयर एवं प्लाईवुड की दुकान है। पास में ही गोदाम बना हुआ है। शनिवार दोपहर को गोदाम में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख दुकान पर काम करने वाले मजदूर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। 

इसी बीच आग की चपेट में आ गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की तो आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर फायर स्टेशन प्रभारी सत्येंद्र कुमार, दमकल कर्मी युद्धवीर, सुभाष चंद्र व मजदूर मोनू समेत सात लोग झुलस गए। 
विज्ञापन


उन्हें निजी चिकित्सक के पास से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर किया गया है। दोपहर 3:00 बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल की तीन गाड़ियां व नगरपालिका के दो टैंकरों से आग बुझाई जा रही है। 
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ जमी हुई है। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए आसपास के बाजार की दुकानों को बंद करा दिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें