फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 31 Jul 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पर एक महिला ने रंजिशन धक्का-मुक्की कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांठ नगर की महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि 13 जुलाई को वह घूम कर अपने घर में जा रही थी, तभी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजयवीर सिंह व उनके साथी ने रंजिशन गालियां, धक्का-मुक्की, जाति सूचक टिप्पणी और अश्लील हरकतें कीं। शोर पर धमकी देते चले गए। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं अजयवीर सिंह ने कहा कि उन पर सभी आरोप निराधार, मिथ्या व रंजिशन लगाए हैं। जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस वक्त वह अपनी दुकान पर बैठे थे, इसकी सीसीटीवी फुटेज हैं। पहले भी दिए गए प्रार्थनापत्र गलत थे।
एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है, मामला पुरानी रंजिश का और संदिग्ध है। विवेचना सीओ कर रही हैं। सीओ सुनीता दहिया का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना की जाएगी, जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें