फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसान की हत्या में पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गांव में किसान कुलदीप सिंह (38) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही भूपेंद्र सिंह, उसके बेटे शैलेंद्र और शैलेंद्र के एक दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यह कार्रवाई कुलदीप की पत्नी की तहरीर पर की है। पुलिस ने इस मामले में भूपेंद्र के रिश्तेदार और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। डिलारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी कुलदीप सिंह की पत्नी प्राची ने डिलारी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति कुलदीप का गांव के ही योगेश और प्रदीप के साथ उठना-बैठना था और तीनों साथ में खाते-पीते थे। मंगलवार की रात करीब पौने आठ बजे उसके पति कुलदीप घर के बाहर खड़े होकर योगेश और प्रदीप के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां प्रदीप का भाई भूपेंद्र पहुंच गया। उसने कुलदीप के साथ गाली-गलौज कर दी और कहा कि उसके भाई प्रदीप को उसने बिगाड़ दिया है। इसी बात को लेकर कुलदीप और भूपेंद्र के बीच विवाद हो गया था। इसे बाद भूपेंद्र ने अपने बेटे शैलेंद्र को बुला लिया। शैलेंद्र अपने एक साथी के साथ वहां तमंचा लेकर पहुंच गया और कुलदीप के पेट में गोली मार दी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए और बुधवार की शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने भूपेंद्र के कुछ रिश्तेदार और परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
भूपेंद्र के घर के बाहर पुलिस तैनात
डिलारी। क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में कुलदीप की हत्या के बाद गांव सुनसान बना हुआ है। घटना के नामजद आरोपी भूपेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ घर में ताला लटका कर फरार हो गया। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें