फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कनाडा के ट्रांसपोर्टर समेत पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में कनाडा के ट्रांसपोर्टर सुशील देव, उनकी पत्नी रेखा देव समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई ट्रांसपोर्टर की बहन राजेश्वरी की तहरीर पर की है। इससे पहले सुशील देव ने भी अपनी बहन, बहनोई, भांजे, भाई और मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के प्रकाश एन्क्लेव सोसायटी निवासी राजेश्वरी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन मई को उसके बेटे की शादी थी। छह मई की रात करीब 9:30 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान कनाडा में रहने वाले उसके भाई सुशील देव, उनकी पत्नी रेखा देव, रेखा देव का भतीजा पटपट सराय निवासी जीत सिंह, जीत सिंह की पत्नी नेहा, दिल्ली के द्वारिका में रहने वाली नीतू राणा आ गई। उन्होंने आते ही परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और खुशी के माहौल में खलल डाल दी। आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
राजेश्वरी का आरोप है कि इस हमले में उसकी मां के पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि राजेश्वरी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इससे पहले सुशील देव ने भी राजेश्वरी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें