फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्मकर्मी का निकला कटघर में फेंका गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बलदेवपुरी में कल्याणपुर रोड स्थित प्लॉट में हत्या कर फेंका गया युवक अमरोहा के भोगपुर तय्या उर्फ फूलपुर गांव निवासी राजू सैनी था। सोमवार की देर रात मुरादाबाद पहुंचकर मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर दी। परिजन शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर क्षेत्र के बलदेवपुरी में कल्याणपुर रोड पर शनिवार सुबह लोगों ने नरेश कुमार के खाली प्लाॅट में 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा था। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। जिस कारण शव मोर्चरी में रखवा दिया था। सोमवार की देर रात कुछ लोग कटघर थाने पहुंचे और उन्होंने बताया कि वह अमरोहा के भोगपुर तय्या उर्फ फूलपुर गांव निवासी हैं। उनका भाई राजू सैनी शुक्रवार की सुबह से लापता है।
उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान राजू के रूप में कर ली। राजू कांठ रोड स्थित फर्म में पॉलिश का काम करता था। कल्याणपुर की मिलक में उसकी ननिहाल है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर चले गए हैं। बुधवार को वह दोबारा आकर तहरीर देंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें