फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष के मामले में दोनों ओर के 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 20 Sep 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सी
विज्ञापन



कांठ। कूड़े की ठेली हटाने को लेकर उमरी कलां में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




कांठ क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला जुमे का बाजार में शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत का एक कर्मचारी शरीफ अहमद के घर के पास कूड़े की ठेली लेकर जा रहा था। तभी मोहल्ले में फल बेच रहे वाजिद ने उसे रास्ते में से ठेली हटाने को कहा था। इसी बात को लेकर शरीफ अहमद और वाजिद में कहासुनी हो गई थी। देखते-ही-देखते दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से शरीफ अहमद इनके भाई हाजी शफीक उर्फ भूरे, नसीम, शकील और दूसरे पक्ष के सईम, शमीम, वाजिद लहूलुहान हो गए थे। दोनों पक्षों के पांच लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इस मामले में कांठ पुलिस ने शकील अहमद की ओर से दूसरे पक्ष के वाजिद, सईम, वसीम, खैश, शमीम, कलुवा व वाहिद और वाजिद की तरफ से शरीफ, नसीम, नय्यर, फईम, नाजिम एवं शरीफ उर्फ भूरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें