फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई रेले से सबका बेड़ा पार, रामवीर पर एफआईआर

Tue, 24 Jan 2017 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
BJP LOGO
विज्ञापन
गुटबाजी से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी के जिले के सभी छह प्रत्याशियों का नामांकन भीड़ के कारण शहर में चर्चाओं में रहा। वजह यह नहीं थी कि भीड़ ज्यादा थी, बल्कि चर्चा यह थी कि भीड़ किसकी थी। रामवीर की या सैनी की या हरिओम शर्मा की, राजेश चुन्नू या रितेश गुप्ता की।
विज्ञापन


अपना दमखम दिखाने को प्रत्याशियों ने भीड़ के साथ अपने फोटो भी फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिए। इस पर समर्थकों में एक चर्चा और छिड़ गई कि वे गए थे किसी नेता के बुलावे पर और फोटो दूसरे प्रत्याशियों ने फेसबुक पर डालकर प्रचार कर लिया।

भीड़ किसी की भी हो लेकिन प्रशासन ने समर्थकों को खाना खिलाने में कुंदरकी प्रत्याशी रामवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर, देहात, और बिलारी सीट के भाजपा प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन में शामिल होने के लिए अंबेडकर पार्क में बुलाया था।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से सोशल मीडिया पर समर्थकों से नामांकन में शामिल होने के लिए अपील की जा रही थी। शहर सीट के प्रत्याशी रितेश गुप्ता और देहात सीट के प्रत्याशी हरिओम शर्मा सुबह करीब 11 बजे अंबेडकर पार्क पहुंच गए। इसके बाद बिलारी सीट के प्रत्याशी सुरेश सैनी को भी वहीं पहुंचना था।

इसी दौरान कंपनी बाग पर भाजपाइयों की भीड़ उमड़ गई। चूंकि कुंदरकी के प्रत्याशी रामवीर सिंह को कंपनीबाग से ही नामांकन कराने जाना था तो वह वहां पहुंच गए। बाद में रितेश, हरिओम, सुरेश सैनी भी कंपनी बाग पहुंच गए।

कांठ सीट के प्रत्याशी राजेश कुमार चुन्नू कंपनी बाग के पास ही रहते हैं इसलिए वह भी वहां आ गए। वहां से भारी भीड़ के साथ प्रत्याशी नामांकन करने के लिए रवाना हुए। यहीं प्रत्याशियों ने भीड़ के साथ फोटो भी खींचे। 

एक प्रत्याशी के साथ पहुंचे अधिकांश समर्थक टोपी लगाए हुए थे। ठाकुरद्वारा के प्रत्याशी राजपाल सिंह चौहान वहीं से समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुुंचे। दावेदारों की गैरमौजूदगी चर्चाओं में- जिले की सभी विस सीटों के भाजपा प्रत्याशियों का सोमवार को नामांकन था।

लेकिन इस दौरान कई भाजपा नेता नदारद रहे। खासतौर पर वह नेता थे जो टिकट के दावेदार थे। चूंकि इस समय भाजपा बगावत से जूझ रही थी तो यह मामला चर्चाओं में रहा। बताया जाता है कि सुधीर शर्मा, केके मिश्रा, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र विश्नोई, उमेश त्रिवेदी जैसे कद्दावर नेता मौजूद नहीं रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें