शनिवार को कांग्रेस के जुलूस में देश विरोधी नारे लगने के मामले में पुलिस ने जिला अध्यक्ष समेत तीन और 200 अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शनिवार को पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाला था।
जुलूस में कुछ लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा दिए थे। लेकिन बाद में इसमें सुधार कर लिया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने यह मामला मीडिया में प्रकाशित होने पर इसे गंभीरता से लिया।
उप निरीक्षक अमित शर्मा की ओर से पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डा. एपी सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख, नगर अध्यक्ष यासीन कुरैशी और 200 अज्ञात लोगाें के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में आईपीसी की धारा 124क के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।