कांठ। तेज रफ्तार उत्तराखंड के ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना कटघर कोहिनूर तिराहा गांव ख्वाजा नगर निवासी मोहम्मद सिराज बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे मुरादाबाद के अपनी पत्नी राबिया (30) के साथ बाइक द्वारा मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर कांठ और बिजनौर की सीमा स्थित सहसपुर अख्शाह की दरगाह से अपने घर लौट रहे थे। जब यह दोनों कांठ थाना क्षेत्र में गांव नयागांव कांवड़ पथ तिराहे के पास पहुंचे थे तो पीछे से आ रही उत्तराखंड के ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में जहां राबिया की मौत हो गई तो वहीं मोहम्मद सिराज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कांठ पुलिस ने इस मामले में रोडवेज बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ