फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाई-बहन के साथ मारपीट में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बच्चों को लेकर हुए कहासुनी के बाद महिला और उसके भाई को पीटकर घायल कर देने के आरोप में कांठ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों का चालान किया है।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर में कस्बे के मोहल्ला घोसीपुरा की सुमाइला ने कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम बच्चों को लेकर उसके मोहल्ले के ही ताहिर, मुजीबुर्रहमान, नईम, हफीजुर्रहमान से गाली-गलौज और कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी को लेकर इन्होंने घर में घुसकर उसे पीटा, जिससे वह घायल हो गई। पता लगने पर जब उसका भाई अरबाज बचाने आया तो आरोपी उसके साथ भी मारपीट करने लगे। कुछ लोगों ने उसे इनसे छुड़ाया। जब वह घर पहुंचा तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसे फिर पीटा, जिससे वह भी घायल हो गया। एसएचओ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी मुजीबुर्रहमान और नईम को हिरासत में लेकर इनका शांतिभंग में चालान कर दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें