फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर जाम लगाने में 95 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर धोबियों वाली मिलक के पास बुधवार की सुबह हादसे के बाद जाम लगाने वाले 95 लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब चार बजे धोबियो वाली मिलक निवासी प्रशांत (25) को डंपर ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में प्रशांत घायल हो गया था। प्रशांत के चाचा सोमपाल की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लोगों ने दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया था। एसआई प्रदीप कुमार की तहरीर पर ब्रजेश, विक्रम, मुकुट सिंह, अर्जुन, विकास, मंदीप, राजवीर, रवि, ओमप्रकाश नरेंद्र, राकेश विक्रम समेत 40 अज्ञात पुरुष और 30 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोप है कि हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले जा रही एंबुलेंस को रोक कर जाम लगा दिया गया। सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को समस्याएं झेलनी पड़ीं। पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें