फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बिल न चुकाने वाले एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कनेक्शन लेने के बाद बिजली का बिल कभी जमा न करने वाले लोगों के खिलाफ विद्युत विभाग कार्रवाई करने में जुट गया है। शासन की सख्ती के बाद बकाएदारों के कनेक्शन काटने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी तकरीबन दो हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। साथ ही जिनके कनेक्शन दोबारा जुड़े मिले ऐसे एक हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग ने एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में ऐसे तीन लाख 80 हजार उपभोक्ता हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल जमा नहीं किया। रिपोर्ट जब शासन तक पहुंची तो अधिकारियों में खलबली मच गई। इसके बाद जून महीने में ही अब तक ऐसे 22 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इससे विभाग ने 140 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व भी अर्जित किया है। जबकि 345 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य है। बकाएदारों के कनेक्शन काटने के बाद विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना बिल जमा किए कनेक्शन दोबारा जुड़ जाते हैं। मुख्य अभियंता संजय आनंद जैन के मुताबिक विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अब तक तकरीबन ऐसे एक हजार लोगों के खिलाफ विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही उन कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिनकी मिलीभगत से बकाएदारों के कनेक्शन दोबारा जुड़े मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें