फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय साल बीता, नहीं मिली आईटीआई निर्माण के लिए दूसरी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्लाक मूंढापांडे के गांव सरखड़ा में 2014 से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का भवन निर्माणाधीन है। बजट के अभाव में भवन का फिनिशिंग कार्य पूरा नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष 2020-21 भी बीत गया, लेकिन इसकी दूसरी किस्त नहीं मिली है। भवन का निर्माण पूरा होने से हर साल क्षेत्र के युवा प्रशिक्षण पाकर रोजगार पा सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर रोजगार देने की मंशा से महानगर से करीब 25 किलोमीटर दूर गांव सरखड़ा में वर्ष 2014 में आईटीआई भवन का निर्माण शुरू किया गया था। गांव सरखड़ा ब्लाक मुख्यालय मूंढापांडे से दस किलोमीटर दूर दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर स्थित है। आईटीआई भवन निर्माण के लिए 2.26 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की देखरेख में सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक राजीव गुप्ता ने भवन का निर्माण शुरू दिया था, लेकिन दूसरी किस्त न मिलने से भवन का फिनिशिंग कार्य रुका पड़ा है। 15 दिसंबर 2014 से ही दूसरी किस्त की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक दूसरी किस्त जारी नहीं की गई है।
अधूरे निर्माण पर कमिश्नर ने मांगा है जवाब
50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं के पूर्ण न होने पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने परियोजना प्रबंधकों से जवाब मांगा है। परियोजना प्रबंधक राजीव गुप्ता ने कमिश्नर को बताया कि आईटीआई भवन निर्माण की शासन की ओर से कई बार जांच की गई, जो शासन स्तर पर लंबित है। वहीं दूसरी किस्त जारी न होने के कारण ठेकेदार काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

...तो युवाओं की किस्मत बदल जाती
सरखड़ा निवासी मुस्तसर अली का कहना है कि युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देने के लिहाज से आईटीआई भवन का निर्माण किया गया, लेकिन फिनिशिंग का काम छोड़कर निर्माण बंद कर दिया गया। इससे भवन के अंदर घास उगने लगी है और बिल्डिंग खराब होने का डर है। फिनिशिंग कराकर प्रशिक्षण चालू हो जाए तो खर्च किए गए करोड़ों रुपये की सार्थकता साबित होगी। इसी तरह गांव निवासी मोहम्मद आदिल, रोहित सागर और उबैद का कहना है कि सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने की मंशा से इस भवन में उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देना चाहती थी, लेकिन निर्माण पूरा न होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विधायक बोले, भाजपा सरकार नहीं होने दे रही निर्माण
कुंदरकी से क्षेत्रीय विधायक हाजी रिजवान का कहना है कि युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण दिलाने के लिए आईटीआई भवन को 2013 में मंजूर कराया था। सपा सरकार में युवाओं को रोजगार देने की मंशा से यह अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था। युवाओं में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर उत्साह था, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इसका निर्माण रुकवा दिया। कई बार जांच कराई, लेकिन इसके बाद भी दूसरी किस्त नहीं भेजी। इससे क्षेत्र के युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें