फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म से कभी इंकार, कभी इकरार, अब एफआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाने में दर्ज हुए दुष्कर्म के एक मामले में जांच अधिकारी ने एफआर लगा दी। इसका पता चलने पर सोमवार को युवती वकीलों के साथ थाने पहुंची और विरोध जताया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान युवती ने ही अपने बयान में दुष्कर्म की वारदात से इंकार किया है।
विज्ञापन

मूलत: पंजाब की रहने वाली युवती ने 15 जुलाई को पुलिस से शिकायत कर बताया था कि अगवानपुर में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। शादी की बात कहने पर अब वह मुकर जा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच एडिशनल एसएचओ संजीव को सौंपी गई। एडिशनल एसएचओ ने इस मामले में अब एफआर लगा दी। सूचना पर सोमवार को अपने अधिवक्ता को लेकर युवती थाने पहुंची। उसने बताया कि पुलिस ने गलत तरीके से इस मामले में एफआर लगाई है, उसने आरोपी के खिलाफ बयान दिए हैं। जबकि जांच अधिकारी ने बताया कि युवती का वीडियो है। जिसमें उसने आरोपों से इंकार किया है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य भी नहीं मिले। जिस वजह से इस मामले में एफआर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें