फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएल के फाइनल में भिड़ेंगी भव्या हॉस्पिटल और एएच ब्लास्टर टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग में रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले रेलवे स्टेडियम में खेले गए। पहले मैच में सुपर ओवर में एएच ब्लास्टर टीम ने मेराज क्रिकेट क्लब को हराया। दूसरे मैच में भव्या हॉस्पिटल ने एवरग्रीन क्रिकेट क्लब को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही एएच ब्लास्टर और भव्या हॉस्पिटल की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

पहले मैच में एएच ब्लास्टर टीम ने टॉस जीतकरबल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन बनाए। टीम की ओर से वसीम ने सर्वाधिक 70 रन आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाए। मेराज टीम की तरफ से पर्व सिंह ने दो और शिवम शर्मा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेराज क्लब की टीम ने शिवम शर्मा (24 रन) और पर्व सिंह (41 रन) की पारी की बदौलत 20 वें ओवर की अंतिम गेंद तक 176 रन बनाकर एएच ब्लास्टर टीम की बराबरी की। मैच के नतीजे तक पहुंचने के लिए सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में मेराज क्रिकेट क्लब ने 14 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। एएच ब्लास्टर टीम ने तीन गेंदों मे ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया और और फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद वसीम को चुना गया।
दूसरे मैच में भव्या हॉस्पिटल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में एवरग्रीन टीम ने नौ विकेट पर 158 रन बनाए। इसमें गौरव डागर ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के जड़े। भव्या हॉस्पिटल के राकेश त्यागी, कुणाल चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। भव्या हॉस्पिटल के लिए बल्लेबाजी में उवैस चौधरी ने 12 गेंदों में शानदार 45 रन बनाए। राकेश त्यागी ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 54 रन बनाए। दोनों पारियों की बदौलत भव्या हॉस्पिटल ने सात विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। एवरग्रीन टीम से हाफिज नदीम ने दो विकेट लिए। मैच के दौरान डॉ नितिन बत्रा, डॉ विराज रस्तोगी, मोहम्मद शाहवेज, साजिद बेग, रेलवे के स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें