मैनाठेर।थाना क्षेत्र के मसेबी रसूलपुर में दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष से गुलफाम m ने दूसरे पक्ष पर घर मे घुसकर लाठी डंडों से मारपीट और पथराव का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
मसेबी रसूलपुर निवासी गुलफाम ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि कई वर्षों से सड़क की ओर से पड़ोसी अपने घर का दरवाजा लगाना चाह रहे हैं,जो मेरी छाप के नीचे लगा रहे थे इसका विरोध करने पर गुरुवार को राजमिस्त्री मगरूब दरवाजा लगाने का काम कर रहे थे।मना करने पर गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित गुलफाम का आरोप है कि आरोपी पक्ष गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे और कुछ देर के बाद आरोपी पक्ष की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव की इस घटना में कुछ लोग को चोटें आई बमुश्किल गांव लोग के लोगों के द्वारा आरोपियों को डांट कर भगाया गया ।इसके बाद आरोपी पक्ष जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तेरह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।