फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएलएड की परीक्षाएं शुरू, 2016 विद्यार्थी रहे उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएलएड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। पांच केंद्रों पर करीब 2016 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज और एसएस इंटर कॉलेज में परीक्षाएं शुरू हुई हैं। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा और दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय की परीक्षा थी। पांचों केंद्रों पर 2069 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 2016 में विद्यार्थी उपस्थित रहे, 53 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। एडी बेसिक बुद्धप्रिय सिंह का कहना है कि पांचों केंद्रों पर सचल दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक ने परीक्षा की निगरानी की है। परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई है।


सवाल पर उठ रहा सवाल
मुरादाबाद। दूसरी पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय की परीक्षा थी। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र में सवाल नंबर तीन में उत्तर प्रदेश में मिड डे मील योजना का शुभारंभ किस वर्ष में हुआ पूछा गया था। इसमें चार विकल्प 1990-91, 1997-98, 1995-96 और 1999-2000 दिया गया था। ऐसे में सही जवाब को लेकर असमंजस था। जानकारों का कहना है कि उप्र में यह योजना 2004 में शुरू हुई थी। वहीं, डायट के अधिकारियों का कहना है कि प्रश्नपत्र प्रयागराज से तैयार होकर आते हैं। यदि चारों विकल्पों में कोई सवाल सही नहीं होता है तो कॉमन मार्किंग की जाती है और उस पर सभी को अंक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें