ठाकुरद्वारा। युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी पढ़ाई के दौरान गाजियाबाद आती जाती थी, तभी उसकी जान पहचान थाना डिलारी के गांव भूड़ निवासी कुशल यादव से हुई। उसने धीरे-धीरे उसकी बेटी से मेलजोल बढ़ा लिया। इस दौरान उसने उसकी बेटी के कुछ फोटो भी खींच लिए। उसने उसकी बेटी को धमकी दी कि यदि उसने उसे तीन लाख रुपये लाकर नहीं दिए तो वह उसके फोटो एडिट कर उसे वायरल कर देगा। उसकी बेटी उसकी धमकी से डर गई और परिजनों को बिना बताए 27 सितंबर 2024 को घर में रखें सोने के कई जेवर निकालकर उसे दे आई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी का उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना बंद नहीं हुआ। वह उससे बार-बार पैसे मंगवाता रहा। दो लाख रुपये और ले लिए। फिर उसकी बेटी पर शादी करने के लिए जोर देने लगा। शादी से मना करने पर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उसकी बेटी ने इसकी शिकायत उससे की। इस दौरान उसने उसकी बेटी के कई फोटो वायरल भी कर दिए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी कुशल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।