फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला डॉक्टर को फोन पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला डॉक्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला डॉक्टर ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अमरोहा के जिला अस्पताल में कार्यरत हैं। वह रोजाना अपने घर से ही ड्यूटी जाती हैं और छुट्टी के बाद घर आ जाती हैं। 31 मार्च की रात करीब 8:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनके साथ फोन पर अभद्रता की।
विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को डर है कि ड्यूटी पर आते जाते समय आरोपी उसके साथ कोई घटना न कर दे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें