मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बेरोजगारी से तंग आकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाला बीस वर्षीय युवक वेल्डिंग का काम करता था, लेकिन काफी दिन पहले ही उसका काम बंद हो गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि जिसके बाद से वह रोजगार की तलाश में जुटा था। रोजगार न मिलने की वजह से वह काफी परेशान चल रहा था, जिसने तंग आकर उसने घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। इससे उसकी हालत खराब हो गई। वह घर में ही उल्टियां करने लगा। पूछताछ करने पर उसने जहर खाने की बात कही तो परिजनों के होश उड़ गए। वह युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि एक युवक के जहर खाने की सूचना मिली है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।