फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धोखाधड़ी और धमंकी से तंग आकर युवती ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र की युवती ने धोखाधड़ी और धमकी से तंग आकर जहर खा लिया। परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में भाई की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने रौंडाझोंडा गांव के पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस हिमगिरी तिराहा निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मूंढापांडे के गांव रौंडाझौंडा निवासी राहुल चौधरी, पत्नी भावना, भाई योगेश के साथ मिलकर उसकी बड़ी बहन मधु और ममेरे भाई हर्ष की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए थे। बहन को रौंडाझौंडा निवासी सोनू प्रजापति, उसकी पत्नी राधिका, राहुल चौधरी, उसकी पत्नी भावना चौधरी और योगेश चौधरी काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही सोनू और उसकी पत्नी राधिका ने बहन से ढाई लाख रुपये कटघर थाने में दर्ज एक मुकदमे में नाम निकलवाने के नाम पर लिए थे। पैसा देने के आठ माह बाद मुकदमे से नाम नहीं निकाला गया। इसके बाद उसने सोनू और राधिका से तगादा किया तो दोनों टालमटोल करने लगे। आरोप लगाया कि 26 सितंबर को राधिका ने व्हाट्सएप कॉल करके गाली गलौज की। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने जहर खा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने उसे कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवती की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया है। भाई ने दावा किया कि विवेकानंद अस्पताल में बहन के पास से एक नोट भी मिला है। नोट में सभी के नाम दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में सोनू प्रजापति, राधिका, राहुल चौधरी, भावना चौधरी और योगेश चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी, आत्महत्या के उकसाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस बारे में थाना प्रभारी मनीष मनीष सक्सेना का कहना है कि पुलिस विवेचना कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें