फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेखौफ झोलाछाप ने खोली अस्पताल की सील, पुलिस खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी के एमए हेल्थ केयर अस्पताल के झोलाछाप संचालक ने अस्पताल की सील हटाकर संचालन शुरू कर दिया। अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने 17 मार्च को सील लगाने की कार्रवाई की थी। 27 मार्च को डिप्टी सीएमओ ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल चेकिंग के लिए पहुंचे तो झोलाछाप का अस्पताल चलता मिला।
विज्ञापन

उसने सरकारी सील हटाकर फिर से मरीज देखने शुरू कर दिए। डिप्टी सीएमओ ने फिर से कार्रवाई की और अस्पताल बंद करा दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि एमए हेल्थ केयर के संचालक आदिल के पास कोई चिकित्सकीय डिग्री नहीं है। उसने अस्पताल के लेटर पैड पर कूटरचना से डॉक्टरों के नाम के आगे फर्जी शैक्षिक योग्यता लिख रखी है, जबकि अस्पताल में जो स्टाफ मिले उनमें एक इंटरमीडिएट व दूसरा जीनएम द्वितीय वर्ष का छात्र है। अस्पताल में 11 बेड, ऑपरेशन थिएटर, तीन वार्मर, एक फोटोथेरेपी मशीन, एक सीपैप, जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर व पैथोलॉजी संचालित पाई गई। इस मामले में एक बार फिर पुलिस को तहरीर दी गई है। साथ ही एसएसपी को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें