फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए का डर: गांव-गांव एनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से जहां लोगों में खौफ व्याप्त है तो वहीं पुलिस और वन विभाग की टीमें गांव-गांव ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। पुलिस के द्वारा एनाउंसमेंट कराकर सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या के लिहाज से वन विभाग ने क्षेत्र को पहले से ही तेंदुआ बाहुल्य घोषित किया हुआ है। हर रोज कहीं न कहीं तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। करीब दो महीने में कांठ के गांव मुख्त्यारपुर नवादा, गोविंदपुर ज्ञानपुर, फूलपुर मिठ्ठनपुर, रसूलपुर गुर्जर, अहमदपुर निंगू नंगला, खलीलपुर कद्दीम, चेतरामपुर, महमूदपुर माफी, गढ़ी, सलेमपुर, मौहड़ी हजरतपुर, मिश्रीपुर, मल्लीवाला, गोपालपुर, बहादरपुर खद्दर बेगमपुर, हीरापुर, महदूद कलमी, दरियापुर, राजीपुर खद्दर, राम सराय, पाइंदापुर, भंकरी, फजलाबाद, कमालपुरी आदि और छजलैट के शेखूपुरा, मुंडाखेड़ी, चंगेरी, कुरी रवाना, जमनिया आजम, साहूपुर, देहरी जुम्मन, कोकरपुर, फत्तेहपुर बिश्नोई, चक हमीदपुर आदि गांवों के आसपास और इनके जंगलों में तेंदुए दिखाई दे चुके हैं। सोमवार की तड़के मौहड़ी हजरतपुर में खेत से फूल तोड़ने गए नगर के वार्ड आठ के पूर्व सभासद शिशुपाल सैनी और उनकी सभासद पत्नी प्रियंका सैनी ने खेत में एक साथ चार तेंदुए देखे थे। वन विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना कर पंजों के निशान देखकर तेंदुए की पुष्टि की थी। लोगों में तेंदुओं का खौफ देखते हुए कांठ पुलिस गांवों में एनाउंसमेंट करा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को मल्लीवाला, राजीपुर खद्दर, दरियापुर, पाइंदापुर, रामसराय आदि गांवों में धार्मिक स्थलों से एनाउंसमेंट कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। इधर वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए कांठ के गांव कोकरपुर, गोविंदपुर ज्ञानपुर और अहमदपुर निंगू नंगला के रास्ते पर नहर के पास पिंजरा लगाया हुआ है।
विज्ञापन




..फोटो सं. 23, 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें