फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन को मजबूर कर रहा लॉकडाउन का डर, प्रवासी फिर चले घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर से लॉकडाउन लगने का डर प्रवासियों को पलायन के लिए मजबूर कर रहा है। लोग नौकरी छोड़कर अपने गृह जनपदों को प्रस्थान कर रहे हैं। नतीजतन मुरादाबाद से बंगाल और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ देखी जा सकती है। हालांकि सोमवार को प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन लगाने को कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

मुरादाबाद समेत आसपास के जनपदों में नौकरी कर रहे बिहार, बंगाल आदि प्रांतों के निवासी अपने घरों को लौट रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रोजाना ऐसे लोगों को देखा जा सकता है। मुरादाबाद से बिहार और बंगाल जाने के लिए ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट है। जबकि वापसी की दिशा में ट्रेन में काफी सीटें खाली हैं। लोगों का कहना है कि यदि फिर से लॉकडाउन लग गया और ट्रेनें, बसें आदि संसाधन बंद हो गए तो पैदल पलायन न करना पड़े इसलिए अभी से लौट रहे हैं। सोमवार को अपने परिवार सहित बंगाल जा रहे एक व्यक्ति का कहना था कि वह और उनके भाई काशीपुर में नौकरी करते हैं। पत्नी और बच्चे भी उन्हीं के साथ रहते हैं अब उन्हें लगता है कि रात्री कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। इसलिए दोनों भाई पत्नी और बच्चों समेत अपने घर बंगाल जा रहे हैं। इसी प्रकार प्रवासियों का बसों द्वारा भी गोरखपुर, बलिया, इलाहाबाद आदि शहरों को जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें