फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क के बीच में खड़े विद्युत पोल से हादसे की आशंका

Mon, 23 Feb 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में मोहल्ला पैंठ बाजार से शुमाली कब्रिस्तान होते हुए अस्पताल के सामने से शाहबाद रोड को जा रही सड़क के बीच में खड़े विद्युत पोल से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल के निकट वाले खेल मैदान के सामने सड़क पर खड़े विद्युत पोल को हटवाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन कई बार संपूर्ण समाधान दिवस और विद्युत उपखंड कार्यालय में शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क के बीच से विद्युत पोल नहीं हट पा रहा है। यह विद्युत पोल जहां खड़ा है वहां रात में कभी भी सड़क से गुजरते समय वाहन विद्युत पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। पता चला है कि विद्युत विभाग यह कह रहा है कि विद्युत पोल हटवाने के लिए पहले निर्धारित धनराशि का एस्टीमेट जमा करना होगा। नागरिक मंच बिलारी के संयोजक संजय सक्सेना ने बताया कि विद्युत पोल लगाते समय विद्युत विभाग को सड़क किनारे के सही स्थान का चयन करना चाहिए था। अब विद्युत पोल को हटवाने की पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें